What is NDA Full Information In Hindi

What is NDA Full Information In Hindi

दोस्तों बहुत से लोगों का सपना होता है देश की सेवा करने का दोस्तों देश की सेवा करने के लिए वैसे तो बहुत से माध्यम हैं आप किसी भी तरह से देश की सेवा कर सकते हैं लेकिन दोस्तों जहाँ पर बात आती है देश की सुरक्षा की तो वहां पर इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स या फिर इंडियन नेवी की छवी हमारे सामने आ जाती है |
देश के ऊपर मर मिटने के लिए देश का हर युवा तैयार हो जाता है | दोस्तों इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स या फिर इंडियन नेवी में जाने के लिए हर वर्ष लाखों युवा तैयारी करते हैं लेकिन इसमें जाना इतना आसान नहीं होता है |
भारतीय फ़ौज में केवल वही लोग जा सकते हैं जिनके अन्दर आग होती है देश के लिए कुछ करने का जूनून होता है जो मुझे आपके अन्दर दिखाई दे रहा है |
NDA जिसका पूरा नाम होता है National Defence Academy जिसको हिंदी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहते हैं |
दोस्तों यहाँ पर मै आपको बताऊँगा NDA क्या होता है? What is NDA? इसमें जाने के लिए क्या करना पड़ता है ? योग्यता क्या होनी चाहिए? आयु कितनी होनी चाहिए? NDA का Exam Pattern क्या होता है? Selection कैसे होता है Salary कितनी मिलती है आदि | पूरी जानकारी आपको देने वाला हूँ|
नीचे आपको इससे सम्बंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी | यदि आपको ये जानकारी वीडियो के माध्यम से जाननी है तो आप वीडियो देख सकते हैं जिसमें इसके बारे में पूरे विस्तार के साथ और सरल भाषा में बताया गया है | वीडियो देखें

What is NDA in Hindi?

NDA Eligibility in Hindi

NDA Age Limit

NDA Physical Eligibility in Hindi

NDA SSB Interview in Hindi

NDA Exam Pattern in Hindi

NDA Selection Process in Hindi?

NDA Salary Detailst

What is NDA? | NDA क्या होता है ?

NDA जिसका पूरा नाम है National Defence Academy जिसको हिंदी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहते हैं |
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी भारतीय सशस्त्र सेना की एक संयुक्त सेवा अकादमी है जहाँ पर तीनों सेनाओं थलसेना नौसेना और वायुसेना में जाने से पहले आपको ट्रेनिंग दी जाती है |
NDA की स्थापना 7 दिसम्बर सन 1954 को हुई थी |
इसका मुक्ख्यालय महाराष्ट्र में पुणे के करीब खडकवासला में स्थित है|
दोस्तों NDA में जाने से पहले आपको NDA Entrance Exam को पास करना करना होगा| इस एग्जाम को UPSC – Union Public Service Commission जिसको हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग कहते हैं | के द्वारा कराया जाता है |
NDA का एग्जाम साल में दो बार होता है|

NDA Eligibility |NDA योग्यता

दोस्तों आइये जानते है NDA का एग्जाम देने के लिए योग्यता क्या – क्या होनी चाहिए ?
आप भारत, भूटान या नेपाल के नागरिक हों |
आप अविवाहित होने चाहिए |
कम से कम बारह पास होने चाहिए जिसमें भौतिकविज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय होना चाहिए |
भौतिकविज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय केवल Indian Navy and Indian Air Force के लिए है यदि आप Indian Army में जाना चाहते हैं तो उसमे भौतिक विज्ञान गणित विषय जरूरी नहीं है |
आपकी आयु कम से कम 16.5 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 19 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए|
बात करें शारीरिक योग्यता की तो कम से कम आपकी हाइट 157 सेमी० से लेकर 162.5 सेमी० होनी चाहिये दोस्तों ये तीनो सेनाओं में अलग-अलग रहता है | और महिलाओं की कम से कम हाइट 152 सेमी०होनी चाहिये |
और दोस्तों इसके अलवा ये भी डिपेंड करता है आप भारत के किस क्षेत्र से हैं |

NDA Exam Pattern

दोस्तों आइये अब बात करते हैं एग्जाम पैटर्न की
दोस्तों NDA का एग्जाम दो पार्ट में होता है –
Part 1 पहला पार्ट और Part 2 और दूसरा पार्ट
पहले पार्ट में Written Exam होता है और दूसरे पार्ट में SSB Interview

Part 1 पहला पार्ट

Written Exam लिखित परीक्षा होती है
ये दो पार्ट में होता है
पेपर फर्स्ट और पेपर सेकंड
पेपर फर्स्ट में Mathematics से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और सेकंड पेपर में General Awareness से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं
Mathematics से 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और General Awareness 150 प्रश्न पूछे जाते हैं दोनों को मिलाकर 270 प्रश्न पूछे जाते हैं |
सभी प्रश्नों के 900 अंक मिलते हैं और इन प्रश्नों को हल करने के लिए 2.30- 2.30 घंटे दिए जाते हैं | और दोस्तों इसके साथ इसमें निगेटिव मार्किंग भी रहती है |
ये एग्जाम ऑनलाइन होता है|
दोस्तों आइये अब बात करते हैं गणित से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?
Algebra – बीजगणित
Trigonometry- त्रिकोणमिति
Differential Calculus- अंतर कलन
Statistics and Probability- सांख्यिकी और संभावना
Internal Calculus- आंतरिक कैलकुलस
Analytical Geometry- विश्लेषणात्मक ज्यामिति
दोस्तों ये गणित के मुख्य विषय हैं जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं|
आइये अब जानते हैं General Awareness सामान्य जागरूकता से सम्बंधित किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं ?
दोस्तों इसमें दो पार्ट्स रहते हैं Group A और Group B
Group A
इसमें अंग्रेजी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है जैसे – English Grammar, Uses, Vocabulary इत्यादि से सम्बंधित सामान्य जानकारी पूछे जाते हैं|
Group B
इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कर्रेंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल इत्यादि से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं |

Part II दूसरा पार्ट

NDA SSB Interview (एनडीए एसएसबी इन्टरव्यू कैसे होता है?)
दोस्तों SSB Interview पूरे पांच दिन तक चलता है | SSB Interview भी पूरे 900 अंक का होता है इसका इन्टरव्यू दो चरणों में होता है
चरण-1 (Phase 1)
Day 1- पहले दिन में स्क्रीनिंग टेस्ट होता है जिसमें
ऑफिसर्स इंटेलिजेंस एंड रेटिंग टेस्ट होता है जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और गणित से सम्बंधित प्रश्न रहते हैं उसके बाद picture perception and description test (चित्र धारणा और विवरण परीक्षण) टेस्ट होता है इसमें आपको एक पिक्चर दिखाया जाता है जिसको देखकर आपको एक कहानी लिखनी होती है उसके बाद ग्रुप डिस्कशन होता है जो लोग पहले दिन स्क्रीनिंग टेस्ट में फेल हो जाते हैं उनको बहार कर दिया जाता है यानी की घर भेज दिया जाता है और जो लोग इसमें पास हो जाते हैं उनको अगले चरण में भेज दिया जाता है |
चरण – 2 Phase-II
दूसरे चरण में कुछ मनोविज्ञान टेस्ट, जीटीओ टास्क, और इन्टरव्यू होता हैं जो लोग इसमें पास हो जाते हैं उनका फाइनल सिलेक्शन हो जाता है दोस्तों ये SSB Interview का संक्षेप में जानकारी है यदि आप कहेंगे तो इसका विस्तार से आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी|

NDA Salary Details

दोस्तों आइये अब जानते हैं NDA में सिलेक्शन होने के बाद सैलरी कितनी मिलती है |
दोस्तों सैलरी पद के ऊपर निर्भर करता है आप किस पद पर हैं तीनों सेनाओं में अलग-अलग पोस्ट के अकार्डिंग सैलरी दी जाती है फिर कम से कम सैलरी 56,100 से 1,44,200 तक दी जाती है |
Note: –
दोस्तों यदि आप वाकई में NDA में जाना चाहते हैं तो आप आज से ही इसकी तैयारी कर दीजिये यदि आप अभी हाई स्कूल में हैं तो गणित और भौतक विज्ञान में ज्यादा से ज्यादा फोकस करें |
मेरी सुभकामनाएँ आपके साथ हैं जितना हो सकेगा मै आपकी मदद करने की कोसिस करूँगा |

हमारे साथ जुड़ने के लिए आप हमारे Indiainjob यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़ सकते हैं जहाँ पर आपको सरकारी नौकरी से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी दी जाती है | इसके अतिरिक्त NDA Current Affairs, General Knowledge से सम्बंधित प्रश्न भी हल कराये जाते हैं |


NDA Official Website

Video के माध्यम से पूरी जानकारी पाने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

Join Our Telegram Channel

LikeOur Facebook Page

Indiainjob YouTube Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *